भास्कर संवाददाता | मंदसौर इनरव्हील क्लब मंदसौर शक्ति ने महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकंडरी स्कूल में 50 जरूरतमंद छात्राओं को सलवार सूट प्रदान किए। यह वितरण दानदाता बिंदिया मारू की ओर से किया गया। क्लब अध्यक्ष रत्ना बसेर ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है, जो बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाती है। यह उन्हें अपने सपनों को पूरा करने और लक्ष्य हासिल करने में मदद करती है। क्लब का उद्देश्य है कि हर छात्रा को समान अवसर मिले, चाहे उसकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो। आज इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया। मारू परिवार ने इस सेवा कार्य का संकल्प लिया, जो सराहनीय है। सेवा ही जीवन का सार है और महान कार्य छोटे-छोटे प्रयासों से ही पूरे होते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं ने परेड कर क्लब सदस्याओं का स्वागत किया। स्वागत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर क्लब की एडिटर विनीता सिंघवी, उपाध्यक्ष विशाखा पारीख, सचिव संगीता जैन, परामर्शदाता हेमा पोरवाल, शशि मारू सहित विद्यालय स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं। आभार सचिव संगीता जैन ने माना। महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद पदाधिकारी व छात्राएं। Post navigation सतना में 8वीं की परीक्षा देने आई चार छात्राएं लापता:एक के घर से मिला सुसाइड नोट; लिखा-मरने जा रही हूं, अब कभी नहीं आऊंगी भगवान को श्रेष्ठ सामग्री अर्पण से मिलती है ऊंचाई