सुल्तानगंज | श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार की सुबह धर्मसभा हुई। महासमाधि धारक आचार्य विद्यासागर महामुनिराज से दीक्षित आचार्य समयसागर महामुनिराज के आज्ञानुवर्ती ओशिष्य मुनि धर्मसागर महाराज और मुनि भावसागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजन हुआ। धर्मसभा में आरती उतारी गई। श्रीफल अर्पण किए गए। आचार्य श्री की पूजन हुई। इस अवसर पर मुनि श्री भावसागर महाराज ने कहा, भगवान को श्रेष्ठ सामग्री अर्पण करने से व्यक्ति ऊंचाइयों पर पहुंचता है। पूरी दुनिया के रोग दूर हों, इसके लिए प्रतिदिन शांति धारा करनी चाहिए। Post navigation शिक्षा से आत्मनिर्भर बनती हैं बालिकाएं 50 छात्राओं को प्रदान किए सलवार सूट बड़ी राहत:यूका का कचरा जलाने में जहरीली गैसें 90% कम निकलीं