हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार (6 मार्च) को सेंसेक्स 609 अंक चढ़कर 74,340 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 207 अंकों की तेजी है, ये 22,544 के स्तर पर बंद हुआ। मेटल, फार्मा और ऑयल एंड गैस के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े हैं। निफ्टी मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 2.5% चढ़ा है। फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स करीब 1.50% ऊपर है। ऑटो और मीडिया इंडेक्स करीब 1% ऊपर बंद हुआ। एशियन पेंट, रिलायंस और एनटीपीसी सेंसेक्स के टॉप गेनर्स रहे। एशियाई और अमेरिकी बाजारों में तेजी बुधवार को सेंसेक्स 740 अंक चढ़कर बंद हुआ था हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार (5 मार्च) को सेंसेक्स 740 अंक चढ़कर 73,730 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 254 अंक की तेजी रही, ये 22,337 के स्तर पर बंद हुआ। मेटल और सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। निफ्टी का मेटल इंडेक्स 4.04% चढ़कर बंद हुआ। सरकारी बैंक के इंडेक्स में 3%, मीडिया में 3.14%, ऑटो में 2.60% और IT में 2.13% की तेजी रही। रियल्टी इंडेक्स 2.32% चढ़कर बंद हुआ। हेल्थकेयर और फार्मा इंडेक्स करीब 1.5% चढ़े। Post navigation From PPF to SSY: Top 5 Post Office Savings Schemes with income tax benefits under Section 80C सोना ₹424 गिरकर ₹85,876 पर आया:चांदी ₹467 चढ़कर ₹96460 प्रति किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत