टीकमगढ़ जिले की मोहनगढ़ तहसील में गुरुवार को एक राशन दुकान संचालक पर खाद्यान्न की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। बहादुरपुर ग्राम पंचायत में स्थित राशन दुकान के संचालक जानकी शरण दांगी के खिलाफ गुरुवार को FIR दर्ज की गई है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद मोहनगढ़ तहसीलदार गोविंद सिंह ठाकुर और खाद्य आपूर्ति अधिकारी ललित मेहरा ने दुकान की जांच की। जांच के दौरान दुकान संचालक ताला लगाकर फरार हो गया। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जतारा ललित मेहरा के अनुसार, दुकान संचालक ने 402.22 क्विंटल गेहूं और 336.20 क्विंटल चावल की कालाबाजारी की। इसके अलावा 2.41 क्विंटल शक्कर, 11.81 क्विंटल नमक और 55 किलोग्राम मूंग की भी कालाबाजारी का मामला सामने आया है। जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई। कलेक्टर के निर्देश पर मोहनगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। प्रधान आरक्षक राजेश कुमार ने बताया कि दुकान संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। Post navigation WCL की छतरपुर खदान में बड़ा हादसा:रूफ गिरने से 4 कर्मी दबे, माइनिंग सरदार और ओवरमैन समेत अधिकारी शामिल 8 मार्च को महिला दिवस पर MTH में फ्री जांच:ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच के लिए विशेष आयोजन