अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को सरकारी एमटीएच में महिलाओं की कई प्रकार की जांच फ्री में की जाएगी। महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य की जागरूकता के लिए लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा विभाग और इंदौर ऑब्सटेट्रिक एंड गायनाकोलॉजी स्पेशलिस्ट एसोसिएशन (IOGSA) द्वारा इसे लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। IOGSA की अध्यक्ष डॉ. सुमित्रा यादव की पहल से इस कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा। इसमें स्वास्थ्य जांच शिविर, प्रस्तुतियां और महिलाओं के स्वास्थ्य, कल्याण और सशक्तिकरण पर केंद्रित इंटरेक्टिव सेशन शामिल हैं। महिलाओं के ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खुद के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना है। दरअसल अधिकांश महिलाएं खुद के स्वास्थ्य के प्रति उपेक्षा बरतती हैं और कई बार यही लापरवाही गंभीर रोगों का रूप धारण कर लेती है। यदि समय रहते इन लक्षणों को पहचान लिया जाए तो महिलाएं शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकती हैं। Post navigation टीकमगढ़ में राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई:402 क्विंटल गेहूं और 336 क्विंटल चावल की कालाबाजारी, विक्रेता पर FIR Bombay HC quashes land acquisition for Navi Mumbai airport, says landowners had right to be heard first