मुरैना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पुरानी कलेक्ट्रेट के सामने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला फूंका और राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्रीय मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन का कारण हाल ही में सामने आया एक वीडियो है, जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल एक सभा को संबोधित करते हुए जनता को भिखारी कहते दिखाई दे रहे हैं। इस वक्तव्य के बाद कांग्रेस में आक्रोश व्याप्त हो गया और पार्टी ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना लिया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पूरे प्रदेश में केंद्रीय मंत्री का विरोध किया गया। मुरैना में शहर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रम मुदगल के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में राजेंद्र यादव, मनीष उपाध्याय, सभापति राजा दंडौतिया, शैलू सिकरवार, गोपाल दंडौतिया, अवनीश कटारे, कल्लू स्वामी, विट्ठल दंडोतिया, विजय शर्मा और दिनेश गोयल सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। Post navigation छतरपुर में दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर:पत्नी की मौके पर मौत, पति घायल; दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे सुठालिया में जब्त अवैध सागौन-फर्नीचर की नपती पूरी:तीन जिलों के वन विभाग की थी कार्रवाई; 1.25 करोड़ का माल जब्त