प्रीति-जिंटा-ने-अमेरिका-में-जन्माष्टमी-मनाई:पंजाबी-सूट-में-मंदिर-पहुंचीं,-टेंपल-कमेटी-ने-सम्मानित-किया,-बड़ी-संख्या-में-भारतीय-समुदाय-रहे-मौजूद

बॉलीवुड अभिनेत्री और IPL की पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी की को-ओनर प्रीति जिंटा ने लॉस एंजेलिस में वैली हिंदू टेंपल में जन्माष्टमी का उत्सव मनाया। इस दौरान वह परिवार के साथ शामिल हुईं और पंजाबी सूट में मंदिर पहुंचीं। उनके बच्चे भी भारतीय परिधानों में तैयार होकर पहुंचे। प्रीति ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर उत्सव की फोटो और अनुभव साझा करते हुए बताया कि जन्माष्टमी का समारोह बहुत भावुक और मजेदार रहा। उन्होंने मंदिर, पंडित जी और इंडियन समुदाय के लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें प्यार और स्वागत का एहसास दिलाया। समारोह से जुड़ी फोटो प्रीति जिंटा का हिमाचल और पंजाब से जुड़ाव
शिमला में पली-बढ़ीं और पढ़ीं:
प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी, 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। उनका बचपन शिमला में ही बीता। उन्होंने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने शिमला के सेंट बेड्स कॉलेज से पढ़ाई की। पिता के एक्सीडेंट ने बचपन में जिम्मेदार बनाया:
साल 1988 में जब वह 13 साल की थीं, तब एक रोड एक्सीडेंट में उनके पिता दुर्गानंद जिंटा की मौत हो गई। वहीं, उनकी मां नीलप्रभा गंभीर रूप से घायल हुईं। इस एक्सीडेंट ने प्रीति जिंटा को बचपन में जिम्मेदारी संभालने के लिए मजबूर कर दिया। मुल्लांपुर में बनी फिल्म ने करियर को दिशा दी
चंडीगढ़ और नया चंडीगढ़ प्रीति जिंटा के लिए लकी रहा है। करीब 20 साल पहले जब उनकी फिल्म वीर-ज़ारा रिलीज हुई थी, तो उसकी शूटिंग न्यू चंडीगढ़ यानी मुल्लांपुर में ही हुई थी। यह फिल्म शाहरुख खान के साथ थी। इस फिल्म ने उनके करियर को नई दिशा दी। IPL में टीम बनाई तो पंजाब का नाम रखा
इसी तरह प्रीति ने जब IPL में अपनी टीम खरीदी तो उसका नाम किंग्स इलेवन पंजाब रखा। अब इसे पंजाब किंग्स के नाम से जाना जाता है। इस टीम का ग्राउंड भी मुल्लांपुर का पीसीए ग्राउंड ही है। पंजाबी रीति-रिवाज से शादी
प्रीति ने साल 2016 में अमेरिकी फाइनेंशियल एक्सपर्ट जीन गुडइनफ से शादी की। जीन भले ही विदेशी हैं, लेकिन प्रीति उनके साथ पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधीं। पंजाबी संस्कृति से उन्हें इतना लगाव है कि वह कई मौकों पर पटियाला सूट और फुलकारी पहने नजर आती हैं।