विवेक-रंजन-अग्निहोत्री-के-खिलाफ-शिकायत-दर्ज:द-बंगाल-फाइल्स-में-गोपाल-मुखर्जी-की-गलत-छवि-पेश-करने-के-आरोप,-माफी-मांगने-के-लिए-नोटिस-मिला

ट्रेलर रिलीज से पहले ही फिल्म द बंगाल फाइल्स विवादों में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसके मुस्लिम लीग में दंगे रोकने वाले गोपाल मुखर्जी के पोते शांतनु ने डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए उन्हें नोटिस भेजा है। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में गोपाल मुखर्जी के परिचय में एक था कसाई लिखा गया था। शांतनु ने शिकायत दर्ज करवाते हुए मेकर्स पर उनके दादाजी की गलत छवि पेश करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गोपाल मुखर्जी कसाई नहीं बल्कि एक पहलवान और अनुशीलन समिति के मुख्य सदस्य थे। उन्होंने 1946 में मुस्लिम लीग के दंगे रुकवाने में अहम भूमिका निभाई है, हालांकि अब उन्हें एक कसाई के रूप में दुनिया के सामने पेश किया जा रहा है। इस मामले में शांतनु ने डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें साफ लिखा है कि गोपाल मुखर्जी के गलत चित्रण के लिए विवेक उनसे माफी मांगे। उन्होंने ये भी कहा है कि गोपाल मुखर्जी की गलत छवि पेश करना न सिर्फ गलत है, बल्कि इससे परिवार और समुदाय को भी ठेस पहुंचेगी। विवादों में है फिल्म का ट्रेलर फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही विवादों में है। पश्चिम बंगाल में इसका जमकर विरोध किया गया था। जिसके बाद डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 16 अगस्त को कोलकाता में ही ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर रिलीज के समय कुछ विरोधियों ने इसमें बाधा डालने की कोशिश की और तार काट दिए। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इसका जिम्मेदार पश्चिम बंगाल की रूलिंग पार्टी को ठहराया है। विवेक ने आगे कहा- अभी मुझे पता चला है कि कुछ लोग यहां आए और सभी तार काट दिए। मुझे नहीं पता किसके आदेश पर यह हो रहा है। आप जानते हैं हमारे पीछे कौन लोग हैं। सभी टेस्ट और ट्रायल के बाद यह कार्यक्रम हो रहा था। होटल मैनेजर्स भी हमें नहीं बता पा रहे कि हमें क्यों रोका गया। ‘द बंगाल फाइल्स’ की डायरेक्शन विवेक ने किया है। जबकि इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।