शिवपुरी में एक पुलिस आरक्षक की मिनी ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र के पोहरी-मोहना मार्ग पर मंगलवार रात 10:15 बजे हुई। गोवर्धन थाने में तैनात 39 वर्षीय हजारी लाल बघेल रामपुरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में जा रहे थे। वे बाइक पर थे। इसी दौरान पीछे से आए एक मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रक का पहिया आरक्षक के सिर पर से गुजर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भागने का प्रयास कर रहा था। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्वालियर के रमहुआ गांव के मूल निवासी हजारी लाल की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। उल्लेखनीय है कि शादी समारोह में थाना प्रभारी सहित पूरे स्टाफ को आमंत्रित किया गया था। Post navigation वित्त आयोग के अध्यक्ष का सांची-उदयगिरि दौरा:अशोककालीन स्तूप और गुप्तकालीन गुफाओं का किया भ्रमण; लाइट एंड साउंड शो देखा जबलपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग…VIDEO:एयरपोर्ट रोड पर केक काटने के बाद हंगामा; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस