होली और रमजान के त्योहारों को देखते हुए सतना और मैहर में पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। मंगलवार की देर शाम पुलिस ने दोनों जिलों के सभी थाना क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। सतना में कोलगवां थाना, सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी अपने दल के साथ गश्त पर निकले। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी। मैहर में पुलिस का मार्च किला चौक से शुरू हुआ। यह रहीम चौक, रंगलाल चौक और चौरसिया मोहल्ला होते हुए घंटाघर तक पहुंचा। फिर कटरा बाजार और बैंक चौराहे से होते हुए कोतवाली में समाप्त हुआ। जिले के अमदरा, अमरपाटन, रामनगर और बदेरा थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने लोगों से त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। Post navigation बैतूल एसपी बोले- विभाग में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं:244 दिन से गैरहाजिर प्रधान आरक्षक को मिली अनिवार्य सेवानिवृत्ति बुरहानपुर में जयस की बैठक:भगोरिया हाट पर हुई चर्चा; स्वास्थ्य सुविधाओं की खराब स्थिति पर जताई चिंता