अशोकनगर के करीला माता धाम में रंगपंचमी पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयुक्त ग्वालियर संभाग मनोज खत्री और आईजी अरविंद सक्सेना ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। मेला 18 से 20 मार्च तक आयोजित होगा। आयुक्त ने पेयजल और विद्युत व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए। मेला स्थल पर जनरेटर और ऑटो शिफ्ट की व्यवस्था की जाएगी। छह सेक्टरों में बंटे मेला स्थल पर दुकानों के बीच उचित दूरी रखी जाएगी। वॉच टावर और 100 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड और मिनी फायर टेंडर तैनात रहेंगे। पार्किंग स्थल पर बिजली, पानी और वालंटियर्स की व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मार्गों पर प्याऊ और ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे। मंदिर ट्रस्ट पांच वॉच टावर और 100 सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं में अस्थाई अस्पताल और 12 एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। कोंचा और मोलाडेम पर होमगार्ड के गोताखोर तैनात रहेंगे। महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी आईजी सक्सेना ने बताया कि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती होगी। ग्वालियर, शिवपुरी और गुना से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया जाएगा। 15 मार्च से वाहनों की सघन चेकिंग शुरू होगी। मेला स्थल पर खोया-पाया केंद्र भी संचालित किया जाएगा। Post navigation The Tibetan gully boys who have found a new groove सिंगरौली में पुलिस का फ्लैग मार्च:एसपी ने चेतावनी दी- अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई