सिंगरौली में त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। शाम 6 बजे एसपी ऑफिस से शुरू हुए इस मार्च में 50 से अधिक पुलिसकर्मी और कई पुलिस वाहन शामिल रहे। फ्लैग मार्च पुराना यातायात तिराहा, थाना तिराहा और अंबेडकर चौक से होते हुए तुलसी मार्ग पहुंचा। फिर मस्जिद तिराहा, टॉकीज तिराहा, विंध्यनगर और इंदिरा चौक से गुजरा। इसके बाद बनौली, जयंत, निगाही और नवानगर होते हुए महाजन मोड़ से वापस एसपी ऑफिस पहुंचा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुन्नू परस्ते इस मार्च में मौजूद रहे। बैढ़न थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार और विंध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी भी शामिल हुईं। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने लोगों से त्योहार सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। Post navigation करीला माता मेले की तैयारियां जोरों पर:18 से 20 मार्च तक लगेगा मेला, सीसीटीवी कैमरे और महिला पुलिस की रहेगी तैनाती प्रशासन द्वारा सील मकान फिर से सौंपने का आदेश:एसडीएम कोर्ट के आदेश पर गलत तरीके से किया था सील; बैंक का लोन नहीं चुकाया था