धरमपुरी पुलिस ने क्षेत्र में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी करते दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात को मुखबिर से सूचना मिली कि रामपुरा फाटे पर नरेंद्र सेन अपनी दुकान में छिपकर ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। नरेंद्र सेन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इसी दौरान एक अन्य आरोपी रामेश्वर को भी पकड़ा गया। दोनों को थाने लाया गया। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। सख्त पूछताछ में मोबाइल से सट्टेबाजी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और डेटा बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Post navigation अमरवाड़ा में 509 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे:मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुआ सामूहिक विवाह, सांसद ने कहा- योजना गरीबों के लिए वरदान ग्वालियर में महिलाओं ने साड़ी पहनकर खेला फुटबॉल मैच:बेनतीजा रहा 20 मिनट का मैच, पेनल्टी शूटआउट में रिसाइकिल क्वीन्स ने बाजी मारी