भोपाल पुलिस की ऐशबाग थाना टीम ने करोड़ों रुपए की साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी कर रहे थे। पुलिस ने अफजल खान और विपिन घोष समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों ने मिलकर भोपाल समेत कई अन्य राज्यों में साइबर ठगी को अंजाम दिया था। अब तक की जांच में करीब 95 लाख रुपए के फर्जी ट्रांजैक्शन सामने आए हैं। कैसे हुआ खुलासा? पुलिस को शिकायत मिली थी कि भोपाल के प्रभात चौराहा स्थित एक कंपनी “आयडियोलॉजी (ए.टी.एस)” के जरिए लोगों से निवेश करवाने के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है। जब पुलिस टीम ने जांच की तो पाया कि इस कंपनी के कर्मचारी लोगों को टेली कॉलिंग के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए प्रेरित कर रहे थे और अधिक लाभ का लालच देकर उनसे पैसे ऐंठ रहे थे। जांच में सामने आए अहम सुराग जांच के दौरान पता चला कि इस कंपनी के बैंक खाते महाराष्ट्र में दर्ज साइबर अपराधों से भी जुड़े हुए हैं। जब पुलिस ने कंपनी के दस्तावेजों की गहराई से जांच की, तो उसमें कई संदिग्ध लेन-देन पाए गए। पुलिस ने मौके से 87 कंप्यूटर, 29 सिम कार्ड और एक मॉडेम जब्त किया। यह हैं आरोपी पुलिस ने कहा पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस गिरोह के अन्य लिंक की भी जांच की जा रही है। हो सकता है कि और भी कई लोग इस ठगी में शामिल हों। पुलिस आम जनता को सचेत कर रही है कि शेयर बाजार में निवेश करने से पहले किसी भी अनजान कंपनी की पूरी जांच-पड़ताल करें और किसी के बहकावे में न आएं। Post navigation बर्थडे पार्टी में गया परिवार, चोरों ने तोड़े ताले:32 इंच की टीवी, सोने-चांदी के गहने और नकदी ले उड़े, फुटेज से तलाश रही पुलिस मैरिज गार्डन के बाहर से भागी दुल्हन और प्रेमी गिरफ्तार:शादी के बाद गहने लेकर हुई थी फरार, तीसरे साथी के साथ अयोध्या बायपास से पकड़ाए