आष्टा थाना क्षेत्र के ग्राम रिछाड़िया में शादी समारोह के दौरान खाना परोसने को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में पुलिस ने एक आरोपी हरिओम मेवाड़ा को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। यह घटना 27 फरवरी की रात को हुई थी। इस झगड़े में नाबालिग पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को इछावर थाना क्षेत्र के ग्राम राम नगर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109, 296 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी की तलाश जारी है। Post navigation बुजुर्ग से मोबाइल छीनने का मामला:विदिशा पुलिस ने 3 दिन में दो आरोपियों को दबोचा, चोरी का मोबाइल बरामद लहार में फायरिंग, बीच-बचाव कर रहे युवक को गोली लगी:तीन घायल; एक की हालत गंभीर, ग्वालियर रेफर