सीधी जिला अस्पताल में 10 पहले टीबी मरीज की मौत के बाद परिजनों को शव वाहन नहीं मिला। मजबूरी में उन्हें बांस-बल्लियों के सहारे शव को घर ले जाना पड़ा। इस मामले में शिवसेना (उद्धव गुट) ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल ने कहा कि अस्पताल में एंबुलेंस और शव वाहन होने के बावजूद मरीजों को समय पर सेवा नहीं मिल पाती। इससे कई बार मरीजों की हालत बिगड़ जाती है। बघेल ने कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी से एंबुलेंस और शव वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की है। कलेक्टर ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। जिले के लोगों में स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति को लेकर आक्रोश है। वे इस समस्या का जल्द समाधान चाहते हैं। Post navigation मुरैना जिला मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे अधिकारी:कलेक्टर ने दी सख्त हिदायत; विधानसभा सत्र के दौरान सभी विभागों के लिए आदेश आयुक्त बोले- 3 दिन में हो बोरिंग सुधारने का काम:समीक्षा बैठक में कहा- समय-सीमा में काम नहीं किया तो लगेगी पेनल्टी, वेतन भी कटेगा