गंजबासौदा में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में साहू समाज के लोग आज जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। युवक पिता कमलेश साहू ने बताया कि उनके बेटे का शव 22 तारीख को रेलवे ट्रैक पर मिला था। शव में सिर्फ सिर पर चोट के निशान थे। उन्होंने कहा कि अगर ट्रेन से हादसा हुआ होता, तो शरीर पर और भी चोटें होतीं। कमलेश ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। एक लड़की ने फोन कर उनके बेटे को बुलाया था। इसके बाद से वह लापता हो गया। उन्होंने पहले बासौदा एसडीओपी से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिता ने आरोप लगाया कि लड़की का जीजा उन्हें धमकी दे रहा है। उन्होंने कहा कि वे सारे सबूत पुलिस को देने को तैयार हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। Post navigation ‘We will play fearless cricket’: Pakistan’s newly-appointed T20 captain Salman Agha 25 हजार किमी की साइकिल यात्रा कर लौटे प्रशांत:28 राज्यों, 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पूरी; करैरा में हुआ स्वागत