जिले के करैरा निवासी प्रशांत शर्मा ने 25 हजार किलोमीटर की ऐतिहासिक साइकिल यात्रा पूरी कर ली है। उनकी वापसी पर मंगलवार को नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। प्रशांत ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा 8 मार्च 2024 को दिल्ली के इंडिया गेट से शुरू की थी। उन्होंने देश के 28 राज्यों की राजधानियों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम और 51 शक्तिपीठों के दर्शन भी किए। यात्रा का मार्ग दिल्ली से शुरू होकर हरियाणा, राजस्थान और गुजरात से होते हुए दक्षिण भारत पहुंचा। फिर पूर्वी राज्यों से होते हुए पूर्वोत्तर राज्यों तक गया। वहां से जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड होते हुए दिल्ली वापस आया। अंत में यात्रा करैरा में समाप्त हुई। मंगलवार को उनके करैरा पहुंचने पर बड़ी संख्या में नागरिक प्रशांत का स्वागत करने पहुंचे। उन्होंने बगीचा वाले हनुमान मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। प्रशांत ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए शारीरिक चुनौती के साथ-साथ आध्यात्मिक अनुभव भी रही। इस दौरान उन्हें भारतीय संस्कृति और विविधता को करीब से जानने का मौका मिला। Post navigation गंजबासौदा रेलवे ट्रैक पर मिली थी युवक की लाश:परिजनों का आरोप- हत्या कर शव फेंका; एसपी ने दिए जांच के आदेश स्वच्छता में नंबर 1 आने इंदौर नगर निगम की तैयारी:एडिशनल कमिश्नर्स को दी जिम्मेदारी; सुबह-शाम जोन में पहुंचकर देखेंगे व्यवस्थाएं