स्वच्छता के क्षेत्र में सक्रिय इंदौर नगर निगम अब सर्वेक्षण के लिए पूरी तरह से तैयार है। शहर में सफाई व्यवस्था और संबंधित कामों पर निगरानी रखने के लिए एडिशनल कमिश्नरों को जिम्मेदारी दी है। वह सुबह-शाम जोनों का निरीक्षण कर वहां सफाई और सौंदर्यीकरण की व्यवस्थाओं को चेक करेंगे।मार्केट, कॉमर्शियल एरिया में भी वह पहुंचेंगे। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि स्वच्छता की जिम्मेदारी नगर निगम सहित शहरवासियों की भी हैं। हमने सभी एडमिशन कमिश्नर को जोनों का वितरण कर उनसे वहां जाकर सफाई व्यवस्थाओं को देखने कहा है। वह जोनों में सफाई व्यवस्था, इन्फ्रास्ट्रक्चर और सौंदर्यीकरण के कामों पर नजर बनाकर लगातार इनका निरीक्षण करेंगे। जांच करने कभी भी आ सकती है टीम
स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम के अधिकारी लगातार अपनी तैयारियों को मजबूत कर रहे है। सात बार नंबर वन आने के बाद इंदौर को आठवीं बार भी नंबर वन बनाने के लिए निगम सफाई के साथ सौंदर्यीकरण पर भी पूरा ध्यान दे रही है। आयुक्त वर्मा ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण का समय है। टीमें कभी भी इंदौर आ सकती है। हम लोगों की पूरी तैयारी है इसलिए सभी तैयारियों को फाइनल टच पर रखकर पूरा किया जा रहा है। सभी अधिकारी इसमें लगे हुए है।