मंदसौर में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। कलेक्टर अदिति गर्ग के निर्देश पर मेन गेट से जनसुनवाई कक्ष तक पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों को तैनात किया गया। जनसुनवाई में दिव्यांगजनों ने राज्यपाल के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में दिव्यांगों, विधवाओं और वृद्धजनों को प्राथमिकता देने की मांग की। साथ ही 6 प्रतिशत आरक्षण और पेंशन राशि बढ़ाने की मांग भी रखी। दिव्यांगजनों ने चेतावनी दी कि दो माह में मांगें पूरी नहीं होने पर दिल्ली में अनशन करेंगे। कलेक्टर अदिति गर्ग और एडीएम अर्चना जायसवाल ने जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। अरनिया गुर्जर के आत्माराम की शिकायत पर खेत के रास्ते से अतिक्रमण हटवाया गया। सीतामऊ तहसील के मानपुर गांव में शासकीय जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाकर 6 पात्र हितग्राहियों को पट्टे दिए गए। पिछले दिनों कुछ पीड़ितों द्वारा लोट लगाकर प्रदर्शन करने की घटनाओं के बाद कलेक्टर कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। Post navigation भारतीय किसान संघ ने मनाया 46वां स्थापना दिवस:शाजापुर में किसानों की एकजुटता का लिया संकल्प, 400 गांवों में होंगे कार्यक्रम Supreme Court upholds eviction for Bharat Nagar slum redevelopment in Bandra East