शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे में एक बुजुर्ग दंतपी अपने ही बेटे-बहू से परेशान है। रामकली शर्मा और उनके पति ओमप्रकाश शर्मा ने जनसुनवाई में कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है। रामकली शर्मा ने बताया कि उनका बेटा उमाचरण शर्मा और बहू शीला शर्मा जबरन उनके मकान में रह रहे हैं। वे रोजाना उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। गाली-गलौज और मारपीट उनकी दिनचर्या बन गई है। 2 मार्च को शाम 5 बजे की घटना का जिक्र करते हुए रामकली ने बताया कि बेटे-बहू ने उन्हें अपशब्द कहे। घर से निकाल देने की धमकी भी दी। वृद्धावस्था के कारण वे इस प्रताड़ना का सामना नहीं कर पा रहे हैं। बुजुर्ग दंपती ने प्रशासन से मकान खाली कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है। Post navigation शहडोल में खड़े ट्रक में पिकअप ने मारी टक्कर:रायपुर से रीवा जा रही पिकअप का अगला हिस्सा ट्रक में घुसा, ड्राइवर गंभीर श्याम फाग महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु:नरसिंहगढ़ में फूलों और गुलाल की होली खेली; अखंड ज्योत के दर्शन कर मांगी मन्नतें