शहडोल के ब्यौहारी के बसही गांव के पास सड़क पर खड़े एक खराब ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप ड्राइवर और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार सुबह की है। रायपुर से रीवा जा रही खीरा लदी पिकअप सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस भिड़ंत में पिकअप का अगला हिस्सा ट्रक में घुस गया। दोनों घायल वाहन में फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। पिकअप ड्राइवर की हालत गंभीर थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि घटनास्थल पर 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। ड्राइवर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रक खराब होने के बावजूद चालक ने आगे-पीछे कोई सांकेतिक निशान नहीं लगाया था। पुलिस ट्रक के मालिक और ड्राइवर का पता लगा रही है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Post navigation Virat Kohli’s life post turning to spirituality; Changes people saw बेटे-बहू से परेशान बुजुर्ग दंपती कलेक्ट्रेट पहुंचे:शिकायत कर कहा- मारपीट और गाली-गलौज करते हैं, घर में जबरन रह रहे