मध्य प्रदेश मंत्रालय के कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आज अनोखा विरोध देखने को मिलेगा। मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के आह्वान पर 1000 से अधिक कर्मचारी सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। यह पाठ मंत्रालय के पुराने भवन के एक नंबर गेट पर होगा। संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने बताया कि पाठ स्थल को ऑफिस टाइम से पहले साफ किया जाएगा। कर्मचारी अपने साथ सुंदरकांड पोथियां रखने के लिए रोल लाएंगे। संघ के सदस्य दयानंद उपाध्याय ने 101 सुंदरकांड की पोथियां उपलब्ध कराई हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 9 वर्षों से रुकी पदोन्नति की बहाली शामिल है। साथ ही चौथा समयमान वेतन, उच्च पदनाम और केंद्र सरकार की तरह 25 साल की सेवा के बाद पूर्ण पेंशन की मांग है। कर्मचारियों का कहना है कि पदोन्नति न होने का फायदा उठाकर बाहर के अधिकारियों को मंत्रालय में नियुक्त किया जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने सभी मंत्रालयीन अधिकारियों, कर्मचारियों, आउटसोर्स कर्मचारियों, स्थायी कर्मियों और आकस्मिकता निधि कर्मचारियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कर्मचारियों का कहना है कि छोटे कार्यालयों को चौथा समयमान मिल गया है, लेकिन प्रदेश के सर्वोच्च कार्यालय को यह सुविधा अभी तक नहीं मिली है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगें … Post navigation बड़वानी में स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला का सातवां कार्यक्रम:16 मार्च को विनय दीक्षित करेंगे पंच परिवर्तन से राष्ट्र परिवर्तन विषय पर चर्चा Bombay HC stays order directing FIR against ex-Sebi chief Madhabi Puri Buch in stock market ‘fraud’ case