कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तुईयापार गांव निवासी 21 वर्षीय प्रजीत बिसेन के रूप में हुई है। सीताराम सनोडिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक घर के सामने से चोरी हो गई। पुलिस ने मामले में धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। इससे संदिग्ध की पहचान संभव हुई। पूछताछ में आरोपी ने नीलगिरी हनुमान मंदिर के पास से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की सीवी साईन बाइक बरामद कर ली है। इस कार्रवाई में नगर निरीक्षक सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक प्रशांत राठौर, नवीन तिवारी, मनोज पाल और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इससे अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।