लूट के 20 हजार शौक पूरा करने पर उड़ा दिए हबीबगंज में ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाले कर्मचारी से 55 हजार रुपए की लूट करने वाले तीन बदमाश पकड़े गए। फरियादी जिस महिला से उधारी लेने गया था उसका भाई लूट का मास्टर माइंड निकला। बदमाश ने अपने दो साथियों के साथ इस वारदात अंजाम दिया। पुलिस ने लूट की रकम करीब 30 हजार रुपए और एक्टिवा बरामद कर ली है। 20 से 25 हजार रुपए बदमाशों ने अपने शौक पर खर्च कर दिए। थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि फरियादी दयाराम कोडिया 26 फरवरी को पीसी नगर में गुलबानो नाम की महिला से उधारी के 45 हजार रुपए लेने गया था। दयाराम ब्यूटी पार्लर पर काम करता है। पार्लर की मालकिन संगीता कुशवाह ने गुलबानो को 45 हजार रुपए उधार दिए थे। इसकी भनक गुलबानो के भाई नसीम को लग गई। आपराधिक प्रवृत्ति के नसीम ने लूट की योजना तैयार कर ली। उसने अपने साथी विकास मंसारे और पीयूष ठाकसे के साथ रास्ते में दयाराम की एक्टिवा लूट ली, जिसकी डिग्गी में 55 हजार रुपए (10 हजार रुपए पहले से) रखे थे। इस तरह खुला मामला पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें नसीम के साथ विकास मंसारे नजर आया। पीथमपुर निवासी विकास पर हत्या का प्रयास का मामला है। सबसे पहले विकास को राउंडअप किया। पूछताछ में उसने पूरी कहानी उगल दी। पुलिस ने नसीम और उसके साथी पीयूष ठाकसे को उठाया। मास्टर माइंड नसीम ने पुलिस को बताया- उसे पहले से पता था बहन उधारी की रकम वापस करेगी। 26 फरवरी को कोई व्यक्ति यह रकम लेने आ रहा है। उसने लूट की साजिश रची और अपने साथियों को बुलाया। घटनास्थल पर नसीम का इशारा मिलते ही विकास और पीयूष ने एक्टिवा सवार दयाराम को लात मारकर गिराया और उसकी एक्टिवा लेकर भाग निकले। Post navigation भैंसाखेड़ी स्थित प्राइवेट अस्पताल का मामला:आयुष्मान कार्ड से भुगतान नहीं हुआ तो 11 घंटे नहीं दिया शव आबकारी विभाग:ई-टेंडरिंग आज से, प्रदेश की 55% शराब दुकानें नीलाम होंगी, ऑनलाइन ऑक्शन का भी विकल्प