राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पाडल्या बना गांव में 70 वर्षीय लक्ष्मण वर्मा का शव तालाब किनारे मिला है। शव पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। मृतक की पत्नी धापू बाई के अनुसार, रविवार रात लक्ष्मण वर्मा घर के बाहर सो रहे थे। सोमवार सुबह जब वह चाय देने गईं, तो पति वहां नहीं मिले। घर के आसपास खून के धब्बे दिखाई दिए। कुछ समय बाद गांव में खबर फैली कि तालाब के पास उनका शव पड़ा है। पुलिस जांच में जुटी ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह आपसी रंजिश का मामला है या अन्य कोई कारण है। प्रांरभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। नरसिंहगढ़ टीआई शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। Post navigation पार्षद कालरा जाति प्रमाणपत्र केस में 17 मार्च को सुनवाई:छानबीन समिति का कलेक्टर ऑफिस में दस्तावेज होने से इनकार, हाईकोर्ट ने निर्णय लेने दिया अंतिम अवसर आगर मालवा में दो लोडिंग वाहनों की टक्कर:एक युवक की मौत, दो घायल; संतरे से भरा था एक वाहन