आगर मालवा में सोमवार देर शाम दो छोटे लोडिंग वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें राहुल गोस्वामी (25) निवासी सोयत कला की मौत हो गई। हादसा सोयत कला से 5 किलोमीटर दूर पिड़ावा मार्ग पर हुआ। एक वाहन में संतरे भरे हुए थे। दुर्घटना में 2 लोग घायल भी हैं। इनमें जीवन राठौड़ और जिरिया खेड़ी के जगदीश वर्मा शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। सोयतकला थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड़ के अनुसार, राहुल गोस्वामी को झालावाड़ ले जाते समय उसकी रास्ते में जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों वाहनों को अलग-अलग कर मार्ग से हटाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।