मध्य प्रदेश में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर का विवाद बढ़ता जा रहा है। ग्वालियर में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान में छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में मस्जिदों में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजने से बच्चों को परेशानी होती है। इंदौर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुओं के धार्मिक आयोजनों पर तो स्पीकर बंद करवाए जाते हैं। लेकिन मस्जिदों के लाउडस्पीकर पर कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि महासभा प्रदेश की मस्जिदों की निगरानी करेगी। जहां प्रतिबंधित समय में लाउडस्पीकर बज रहे हैं उनकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी। मंदिर में हो रहे अतिक्रमण का विरोध जताया इधर ग्वालियर के आसमानी मंदिर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा भैंस बांधकर किए जा रहे अतिक्रमण का भी विरोध किया गया है। हिंदू महासभा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो संगठन के कार्यकर्ता खुद कार्रवाई करेंगे। रात 10 से सुबह 6 तक लाउडस्पीकर प्रतिबंधित दरअसल हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध है। हिंदू महासभा ने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिबंधित समय में लाउडस्पीकर बजाने वाली मस्जिदों की सूची तैयार करें। यह सूची प्रशासन को सौंपी जाएगी। भारद्वाज ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने लाउडस्पीकर के मामले में कार्रवाई नहीं की, तो हिंदू महासभा कड़े कदम उठा सकती है। Post navigation Top 5 Highest Earning Valorant Streamers in 2025 कूड़े के ढेर में मिली बच्ची की अस्पताल में मौत:राजगढ़ के आमलारोड़ गांव में मिली थी, डॉक्टर बोले- गर्भनाल काटने में लापरवाही