धार जिले में गेहूं की कटाई का काम शुरू हो गया है। किसान 10 मार्च तक फसल की कटाई में जुटे रहेंगे। सरकारी खरीदी 15 मार्च से शुरू होगी। राज्य सरकार ने इस बार गेहूं की खरीदी 2600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से करने की घोषणा की है। पिछले साल यह भाव 2425 रुपए प्रति क्विंटल था। खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार 175 रुपए बोनस राशि का अतिरिक्त आदेश इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों का पंजीयन अभी भी जारी है। अब तक जिले में 13,717 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए अपना पंजीयन करवाया है। धार जिले में कुल 3 लाख 15 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी की गई है। इसमें 20 प्रतिशत किसानों ने गेहूं कटाई कर ली है। वहीं 80 प्रतिशत गेहूं कटाई अभी बाकी है। आगामी 15 दिन में किसानों द्वारा गेहूं की कटाई की जाएगी। वहीं 20 जनवरी से 89 केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन चल रहा है। वहीं किसान अपने मोबाइल पर किसान एप के माध्यम से स्वयं पंजीयन कर रहे है। अब 15 मार्च से खरीदी शुरू हाेगी। खरीदी के लिए जिले में कुल 66 केंद्र बनाए है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीराम बरड़े ने बताया िक ने बताया कि अभी जो आदेश मिले हैं, वह समर्थन मूल्य पर 2425 रुपए प्रति क्विंटल के मान से खरीदी के हैं। सरकार द्वारा 175 रुपए बोनस देने के आदेश नहीं आए हैं। बदनावर पंजीयन में आगे विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गेहूं खरीदी के लिए सबसे अधिक पंजीयन बदनावर विकासखंड में हुए है। यहां 5 हजार 233 किसानों ने पंजीयन करवाया है। वहीं सबसे कम डही विकासखंड में पंजीयन हुए है। यहां पर महज 11 किसानों ने पंजीयन करवाया है। वहीं दूसरे नंबर धार है यहां 4 हजार 700 किसानों ने पंजीयन करवाया है। इसी तरह सरदारपुर में 2230 किसानों ने पंजीयन कराया ताे वहीं पीथमपुर में 1400 किसानों ने पंजीयन करवाया है। मनावर में 53, कुक्षी 37, गंधवानी 28 व धरमपुरी में 25 किसानों ने गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन करवाया है Post navigation Education minister clarifies NEP 2020 doesn’t impose Hindi and promotes education in the mother tongue बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत:तीन घायल, टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर हुआ सड़क हादसा