जंगल सुरक्षा में गश्ती दलों के साथ तैनात रहने वाली डॉग स्क्वॉड इन दिनों ट्रेनिंग ले रहे है। पचमढ़ी के वन प्रशिक्षण विद्यालय में रविवार को डॉग स्क्वॉड का 10 दिवसीय वार्षिक रिफ्रेशमेंट प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। ट्रेनिंग के दूसरे दिन सोमवार सुबह 5 बजे 3 किमी मॉर्निंग वॉक के साथ ट्रेनिंग शुरू हुई। सुबह, दोपहर व शाम के समय प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियां की जा रही हैं। डॉग स्क्वॉड को उनके व्यवहार, बर्ताव, क्राइम डिटेक्शन सहित अन्य तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन डॉग स्क्वॉड में डॉग, उसके ट्रेनर(हैंडलर), सहायक हैंडलर व वाहन चालक शामिल हैं। टाइगर सेविंग सोसाइटी के प्रतिनिधि इंद्रसेन गुप्ता, बीएसएफ के दल डॉग प्रशिक्षण केंद्र टेकनपुर और डीएसपी स्तर के रिटायर्ड अधिकारी डॉग स्क्वॉड को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण के शुभारंभ में पहले दिन एसटीआर की क्षेत्र संचालक राखी नंदा, सहायक संचालक संजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आखिरी दिन फाइनल टेस्ट और परफॉर्मेंस होगी 10 दिन के प्रशिक्षण के बाद आखिरी दिन सभी डॉग स्क्वॉड का फाइनल टेस्ट होगा। इस टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर सभी डॉग स्क्वॉड की रैंकिंग जारी होगी। रैंकिंग के आधार पर प्रदेश में होने वाले अपराधों में इन डॉग स्क्वॉड की मदद ली जाएगी। सभी डॉग स्क्वॉड को सुबह 5 बजे उठने के साथ ही गतिविधियों में शामिल किया जा रहा है। शाम को दिनभर में हुई गतिविधियों पर चर्चा होती है। हर साल होता है डॉग स्क्वॉड का रिफ्रेशर कोर्स सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने बताया कि सेविंग टाइगर सोसाइटी कोलकाता और ट्रैफिक इंडिया, नई दिल्ली द्वारा प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स की मदद से वन्य अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलती है। इन डॉग्स की क्षमता और स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हर साल इस तरह का रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किया जाता है। वन विभाग और टाइगर रिजर्व के डॉग कान्हा टाइगर रिजर्व की डेफ़ी, पेंच टाइगर रिजर्व का सुन्दर, संजय टाइगर रिजर्व का अपोलो, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीना, माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी की डस्टर, रीवा की सेलो, सागर की गैलीलियो, बालाघाट की चूम, शहडोल का जिन्नी, भोपाल का रॉकी, छिंदवाड़ा की स्क्रूबी, टाइगर स्ट्राइक फोर्स इंदौर की ब्रूनो डॉग है, जो ट्रेनिंग लेगा। Post navigation ड्रग पैडलर से मिला था थाने का मुंशी:कार्रवाई से पहले ड्रग पैडलरों को करता था सतर्क; पुलिस ने पकड़ा ‘Fat for a sportsman’: Congress leader takes a dig at Rohit Sharma; BJP hits back