नेपानगर में डेढ़ साल पहले बना रेलवे ओवरब्रिज आज तक नगर पालिका को हस्तांतरित नहीं हुआ है। इस दौरान सुरक्षा जाली न होने हादसे हो चुके हैं। हाल ही में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। वहीं करीब 11 माह पहले भी हादसे में एक युवक घायल हुआ था। यहां 11 माह पहले एक युवक 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर एक मकान की छत पर जा गिरा था। हालांकि उसकी जान बच गई थी, लेकिन 26 फरवरी 2025 को अंधारवाड़ी के एक युवक की 40 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद उपचार के दौरान दो दिन पहले मौत हो गई। सेतु निगम के इंजीनियर अरुण गंगराड़े का कहना है कि नगर पालिका ने अभी तक हैंडओवर का प्रस्ताव नहीं भेजा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेतु निगम में जाली लगाने का कोई प्रावधान नहीं है और न ही इसके लिए बजट है। आमतौर पर रेलवे अपने हिस्से में जाली लगवाता है। वहीं ब्रिज के नीचे की तरफ गुरुद्वारा के सामने स्पीड ब्रेकर के लिए सड़क सुरक्षा समिति को प्रस्ताव भेजा गया है। समिति से मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। पुलिस की ओर से हादसे के बाद एक पत्र लिखकर सुरक्षा को लेकर इंतजाम करने की बात मांग की गई। नपा ने पत्र सेतु निगम को भेज दिया। व हीं नपा सीएमओ शैलेन्द्र चौहान का कहना है कि पुलिस से मिले पत्र को सेतु निगम को भेजा है। अगर वह जाली नहीं लगाते तो नगर पालिका दो तीन दिन में काम शुरू कराएगी। ओवरब्रिज को लेकर किसने क्या कहा- थाना प्रभारी से पत्र आया, सेतु निगम को भेजा है अभी ओवरब्रिज की हैंडओवर प्रकिया नहीं हुई है। तीन दिन पहले हुए हादसे के बाद थाना प्रभारी की ओर से ब्रिज की समस्या को लेकर पत्र भेजा गया है। उसे हमने सेतु निगम को भेज दिया है। एक बार ब्रिज के नीचे दुकानें प्रस्तवित किए जाने के लिए निरीक्षण किया था, लेकिन अभी आगे कोई प्रक्रिया नहीं की गई है। -भारती विनोद पाटिल, अध्यक्ष नगर पालिका नेपानगर सेतु निगम को पत्र दे दिया है, अगर जाली नहीं लगाते तो हम लगाएंगे पुलिस से हमें पत्र मिला है। एक पत्र हमने लगाकर सेतु निगम को भेजा है। अगर वह दो दिन में ओवरब्रिज पर जाली नहीं लगाते तो हमारी ओर से तीसरे दिन काम चालू करा दिया जाएगा। अभी इसलिए नहीं लगा सकते, क्योंकि उनकी अनुमति जरूरी है। ब्रिज हैंडओवर की प्रक्रिया भी करेंगे। -शैलेंद्र सिंह चौहान, सीएमओ नगर पालिका ओवरब्रिज हैंडओवर की अभी तक कोई प्रक्रिया नहीं ओवरब्रिज हैडओवर की अभी तक कोई प्रक्रिया नहीं हुई है। अभी ब्रिज सेतु निगम के अंडर में है इसलिए उन्हें ही यहां जालियां लगाना चाहिए। हैंडओवर होने के बाद यह हमारे अंडर में आएगा। अभी हम केवल बिजली का बिल भर रहे हैं। -प्रकाश बड़वाहे, इंजीनियर नगर पालिका नेपानगर Post navigation WWE Elimination Chamber 2025: Kevin Owens wins against Sami Zayn, Shocking Comeback of Randy Orton in the end रतलाम के बाजना पटवारी सुनील भगोरा संस्पेंड:कार्य में बरती लापरवाही, नोटिस का भी जवाब नहीं दिया; एसडीएम ने की कार्रवाई