शाजापुर में शनिवार को कृषक सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विदेशी कंपनियों ने किसानों से सीधी खरीद करने की बात कही है।कलेक्टर ऋजु बाफना ने बताया कि जिले में प्याज, आलू, संतरा, लहसुन, चिया और किनावो जैसी फसलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य किसानों को बेहतर मार्केटिंग के अवसर उपलब्ध कराना है। कलेक्टर ने बताया कि युवा वर्ग भी अब खेती की ओर रुख कर रहा है और कम लागत में अच्छी आय प्राप्त कर रहा है। पीएफएमई योजना के तहत महिला समूह भी कृषि क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि जिले में पहली बार इस तरह की बायर-सेलर मीट का आयोजन हुआ है। उन्होंने 10 महिलाओं को आलू चिप्स बनाने के लिए 5 क्विंटल आलू और आवश्यक सामग्री देने की घोषणा की। कार्यक्रम में विदेशों के व्यापारी भी शामिल हुए कार्यक्रम में रूस की एसएलसी एकोमिर कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर आरती सोनी और अमेरिका की प्रीमो गार्लिक अर्थली आर्गेनिक के भारत रीजन के मैनेजिंग डायरेक्टर भारत भूषण ने हिस्सा लिया। साथ ही लखनऊ की इन्फ्राग्लो फूडेक्स के सीनियर मार्केटिंग मैनेजर सिद्धार्थ बेनर्जी ने भी अपनी कंपनी के उत्पादों की जानकारी दी। विदेशी कंपनियों ने एमओयु करने पर सहमति दी एसएलसी एकोमिर कम्पनी मॉस्को रशिया की मैनेजिंग डायरेक्टर आरती सोनी ने जिले के किसानों से 500 मैट्रिक टन संतरा खरीदने के लिए एमओयु साइन करने की सहमति दी है। इसी तरह प्रीमो गार्लिक अर्थली आर्गेनिक न्यूयार्क यूएसए मैनेजिंग डायरेक्टर रीजन इंडिया भारत भूषण खरबंदा ने जैविन गाजर, लहसुन, हल्दी, धनिया, मिर्च पाउडर, डिहाइड्रेटेड फल सब्जी उत्पाद और गेहूं आटा कुल 1500 मैट्रिक टन खरीदने के लिए एमओयू (अनुबंध) साइन करने के सहमति दी है। इन्फ्राग्लो फूडेक्स प्रालि. लखनऊ यूपी सीनियर मार्केटिंग मैनेजर सिद्धार्थ बेनर्जी ने भूधर फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी के साथ डिहाइड्रेटेड प्याज और लहसुन उत्पाद मात्रा 50 मैट्रिक टन खरीदने पर एमओयू साइन करने की सहमति दी। आलू उत्पाद में कंपनियों ने किए कॉन्ट्रैक्ट जिले में लगभग 2000 कृषकों के साथ आलू उत्पादन में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में कंपनियां कार्यरत है। जिसमें श्री सिद्दी विनायक कम्पनी पुणे महाराष्ट्र, इस्कॉन बालाजी वेफर्स प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद गुजरात, हायफन फूड्स अहमदाबाद गुजरात, महिंद्रा एग्रो महाराष्ट्र शामिल है। प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया अतिथियों ने उद्यानिकी विभाग और विभिन्न विभागों की लगाई गई प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसमें उद्यानिकी विभाग, कृषि और किसान कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, आयुष विभाग, महिला और बाल विकास विभाग, आजीविका मिशन की दीदीयों ने योजनाओं के सम्बन्ध में प्रदर्शनी लगाई। Post navigation GTA 6 News and Updates: What Rockstar Is Hiding, Rumored Third Protagonist, Second Trailer Release Date, and More 22 राज्यों के निर्वाचन आयुक्त पेंच राष्ट्रीय उद्यान पहुंचें:MP से पेपरलेस व डिजिटल बूथ पर प्रजेंटेशन; तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में चुनावी चुनौतियों पर चर्चा