रेलवे प्रशासन ने होली त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रानी कमलापति से रीवा के बीच दो-दो ट्रिप की स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। रानी कमलापति से रीवा जाने वाली ट्रेन संख्या 2185 की पहली ट्रिप 8 मार्च को होगी। दूसरी ट्रिप 12 मार्च को होगी। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से रात 10:15 बजे रवाना होगी। विदिशा स्टेशन पर रात 11:10 बजे और बीना स्टेशन पर रात 12:20 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी। शाम 7:50 बजे पहुंचेगी विदिशा स्टेशन
वापसी में ट्रेन संख्या 2186 रीवा से रानी कमलापति के लिए दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। यह बीना स्टेशन पर शाम 6:50 बजे और विदिशा स्टेशन पर शाम 7:50 बजे पहुंचेगी। रानी कमलापति स्टेशन पर रात 9:10 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में रानी कमलापति, विदिशा, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना और रीवा स्टेशनों पर रुकेगी।