उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में ओरिएंटल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र प्रतिनिधित्व करेंगे। द्वितीय वर्ष के छात्र सुमित थापक और कुमारी अर्चिका साहू को इस शिविर के लिए चुना गया है। शिविर 2 से 8 मार्च तक अनूपपुर जिले के अमरकंटक में आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोनेंद्र कुमार गुप्ता को भी उनके नेतृत्व कौशल के लिए इस शिविर में शामिल होने का अवसर मिला है। इस शिविर में विभिन्न जिलों के प्रतिभागी अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में लोकनृत्य, लोकगान, मिमिक्री, नाटक, भाषण और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां होंगी। छात्रों की इस उपलब्धि पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोनेंद्र गुप्ता, निदेशक डॉ. केके द्विवेदी और ओरिएंटल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति प्रवीण ठकराल ने बधाई दी है।