इंदौर के बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के लिए 3 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ढक्कनवाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार में विशाल रोजगार मेला (मेगा युवा संगम कार्यक्रम) आयोजित किया जाएगा। इस मेले के माध्यम से जिले के 3,000 से ज्यादा युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाई जाएगी। यह मेला जिला रोजगार कार्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था और जिला उद्योग केंद्र, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। पी.एस. मंडलोई (डिप्टी डायरेक्टर, रोजगार) ने बताया कि, रोजगार मेले में आवेदकों को नौकरी दिलाने के साथ-साथ उन युवाओं को भी मार्गदर्शन दिया जाएगा, जो स्वयं का उद्योग या व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। इसके अलावा, उन्हें लोन प्रक्रिया की जानकारी देकर उनके लोन प्रकरण भी तैयार कराए जाएंगे। ये कंपनियां देंगी नौकरी रोजगार मेले में पतंजलि फूड, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, भारतीय एयरटेल, हैट राइज इन्फोटेक, पटेल मोटर्स, मेडपल्स, नेटसर्फ, जस्ट डायल, मदरसन ऑटोमोटिव, क्वेश कॉर्प, पेटीएम, श्याम ऑटोमोटिव आदि कंपनियां प्रारंभिक रूप से युवाओं का चयन करेंगी। चयनित युवाओं को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। 8वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट हो सकते हैं शामिल मेले में 18 से 40 साल तक के आवेदक शामिल हो सकते हैं। इनके पास कक्षा 8वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट किसी भी विषय में पास और तकनीकी योग्यता जैसे आईटीआई के प्रमाणपत्र होना चाहिए। रोजगार मेले में शामिल होने वाले आवेदकों को अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों, बायोडाटा, आधार कार्ड, समग्र आईडी आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपियां साथ लानी होंगी। Post navigation तीन साल बाद मिली लापता किशोरी:अशोकनगर पुलिस ने धार से ढूंढा; आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज शराब के नशे में पति ने किया हमला:पत्नी और 12 साल की बेटी पर कुल्हाड़ी से किया वार, दोनों अस्पताल में भर्ती