छतरपुर के डिगोनी गांव में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना शुक्रवार दोपहर की है। आरोपी बृजमोहन पटेल (32) शराब पीकर घर पहुंचा। पत्नी दीपा ने उसे शराब पीने से मना किया। इस बात पर दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में बृजमोहन ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की। फिर कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। पास में खड़ी 12 वर्षीय बेटी मोहिनी को भी नहीं बख्शा और उसके सिर पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती घायल दीपा ने अपने भाई करन को फोन कर घटना की जानकारी दी। दोनों घायलों को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज जारी है। चार बेटियां हैं इसलिए करता है प्रताड़ित दीपा ने बताया कि पति ने चार बेटियां होने की बात को लेकर भी उन्हें प्रताड़ित किया। भाई करन के अनुसार, बृजमोहन शराब का आदी है और पहले भी कई बार दीपा के साथ मारपीट कर चुका है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही उसे पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Post navigation इंदौर में 3,000 से ज्यादा युवाओं को मिलेगी नौकरी:3 मार्च को रोजगार मेला; 8वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए मौका ‘Miracle of restraint’: Russia on Trump, Vance ‘holding back from hitting Zelenskyy’ after Oval Office blow up