शाजापुर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बीकेएसएन गवर्नमेंट कॉलेज से दो विद्यार्थी राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह शिविर 2 से 8 मार्च 2025 तक अमरकंटक, जिला अनूपपुर में लगाया जाएगा। यूओ की रैंक से सम्मानित हैं दोनों छात्र एनएसएस इकाई से चयनित लक्ष्मी पुष्पद परेड एसयूओ और शिवम परिहार परेड यूओ की रैंक से सम्मानित हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीएस विभूति ने स्वयंसेवकों को अमरकंटक में लीड कॉलेज की नवीन कृति पताका को लहराने का आह्वान किया। इस शिविर में स्वयंसेवक नेतृत्व कौशल विकास, अनुशासन और सेवा की भावना जैसे गुणों को सीखेंगे। स्वयंसेवकों का चयन गीत, संगीत, खेलकूद, वाद-विवाद और एनएसएस की विभिन्न परियोजनाओं में दक्षता के आधार पर किया गया। Post navigation श्योपुर में 35 लोगों ने किया रक्तदान:महावीर गुप्ता ने 53वीं और रामलखन ने 51वीं बार किया दान देवास में होटल में ठहरे मैनेजर की संदिग्ध मौत:रात 3:30 बजे चेक-इन किया, सुबह कमरे में मिला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार