देवास स्टेशन रोड स्थित एक होटल में 39 वर्षीय एक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गणेशपुरी बालगढ़ निवासी हितेश उर्फ हितु मोदी के रूप में हुई है। होटल संचालक अतुल जुनेजा के अनुसार, हितेश रात करीब 3:30 बजे होटल में आया था। वह होटल का नियमित ग्राहक था। कमरा लेने के बाद वह सो गया। सुबह 11 बजे तक जब वह नहीं उठा, तो होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मैनेजर के पद पर कार्यरत था हितु मोदी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक एक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था और अक्सर इसी होटल में ठहरता था। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Post navigation शाजापुर के छात्र प्रशिक्षण नेतृत्व शिविर के लिए चयनित:एनएसएस के राज्य स्तरीय कैंप में लक्ष्मी और शिवम अमरकंटक में सीखेंगे नेतृत्व कौशल पति ने की पत्नी की हत्या, उम्रकैद की सजा:चरित्र शंका में काटी थी गर्दन; गुना कोर्ट ने 5 हजार का जुर्माना भी लगाया