श्योपुर के जिला अस्पताल में शुक्रवार को प्रेस क्लब और पुष्पाश्री फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इस त्रैमासिक शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया। महावीर गुप्ता ने अपने भाई मुकेश गुप्ता की स्मृति में 53वीं बार रक्तदान किया। उनके साथ उनके पुत्र आशीष गुप्ता ने 17वीं बार और भतीजे हिमांशु गुप्ता ने 16वीं बार रक्तदान किया। महावीर गुप्ता 2005 से नियमित रूप से रक्तदान कर रहे हैं। रामलखन नापाखेड़ली ने 51वीं बार ब्लड डोनेट किया। शिविर में योग शिक्षक दिनेश साहू, समाजसेवी राजू पारेता और स्काउट एवं गाइड के जिला कोषाध्यक्ष पवन गोयल ने भी रक्तदान किया। सिविल सर्जन एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आर.बी. गोयल भी रक्तदाताओं में शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने कहा कि रक्तदान हमारा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि विज्ञान की इतनी प्रगति के बावजूद रक्त का कोई विकल्प नहीं बन पाया है। रक्तदान से न केवल पीड़ित व्यक्ति को जीवनदान मिलता है, बल्कि उसके पूरे परिवार को खुशी मिलती है। Post navigation Preity Zinta’s fun reply to choosing between Shahrukh Khan and Saif Ali Khan goes viral शाजापुर के छात्र प्रशिक्षण नेतृत्व शिविर के लिए चयनित:एनएसएस के राज्य स्तरीय कैंप में लक्ष्मी और शिवम अमरकंटक में सीखेंगे नेतृत्व कौशल