राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज में दो दिवसीय वसंत उत्सव एवं सरस्वती जयंती संगीत समारोह का 60वां वर्ष धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। समारोह के पहले दिन गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ध्रुपद गायक पद्मश्री उमाकांत और अनंत गुंडेचा (भोपाल) ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने राग जोग, राग सरस्वती, राग शंकरा और राग चारुकेसी में अपनी प्रस्तुतियां दीं। पखावज पर पंडित अवधेश द्विवेदी (बांदा छतरपुर) ने संगत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रकाश टाटा और अध्यक्ष पंडित संजय भार्गव थे। कल मुंबई के कलाकार प्रस्तुति देंगे कल 28 फरवरी को शाम 7:00 बजे से इसी समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सितार वादक पंडित नयन घोष (मुंबई) सितार वादन करेंगे। उनके साथ तबला पर पवन सिदाम (मुंबई) संगत करेंगे। Post navigation विदिशा भाजपा ने केंद्रीय बजट को सराहा:किसान, व्यापारी और आम आदमी को मिलने वाले फायदे गिनवाए चोरी के शक में झोलाछाप डॉक्टर की पिटाई; VIDEO:मरीज का इलाज करने पहुंचा था, ग्रामीणों ने लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा; 5 पर FIR