विदिशा में गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने बजट को सभी वर्गों के लिए लाभदायक बताया। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष महाराज सिंह दांगी, विधायक सूर्य प्रकाश मीणा, मुकेश टंडन और हरि सिंह सप्रे मौजूद थे। नेताओं ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी को पेश किए गए बजट में किसान, व्यापारी, आम नागरिक और सरकारी कर्मचारियों का विशेष ध्यान रखा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का विस्तार किया जा रहा
विधायक मुकेश टंडन ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का विस्तार किया जा रहा है। किसानों को सिंचाई सुविधाएं और कम दरों पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। टंडन ने कहा कि नई तकनीकों से किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। एमएसपी के सवाल पर सीए विकास जैन ने कहा कि कुछ विसंगतियों के कारण अभी एमएसपी लागू नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि विसंगतियां दूर होते ही एमएसपी लागू कर दी जाएगी। इनकम टैक्स में 12 लाख तक की आय पर छूट
व्यापारियों और नए-नए उद्योग स्थापित करने के लिए भी बजट में प्रावधान रखा गया है। जिससे रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और इनकम टैक्स में 12 लाख तक की आय वाले लोगों के लिए छूट दी गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रावधान रखा गया है। जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लोगों को फायदा मिलेगा। प्रेसवार्ता के दौरान बजट को सभी वर्गों के लिए लाभकारी बताया गया।