भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के सेंथरी गांव में ग्रामीणों ने एक युवक की चोरी के संदेह में पिटाई कर दी। पीड़ित एक निजी क्लिनिक चलाता है, जो एक मरीज का इलाज करने के लिए गांव में आए था। ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में लात-घूंसे और बेल्ट से पीट दिया। घटना बुधवार शाम का है, जिसका वीडियो गुरुवार को सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के शिकायत के आधार पर गुरुवार को मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मेहगांव कस्बे का रहने वाला सत्यनारायण सिंह कुशवाह निजी क्लिनिक चलाते हैं। झोला छाप डॉक्टर गांव-गांव जाकर मरीजों का इलाज करता हैं। बुधवार की शाम जब वे सेंथरी गांव पहुंचा तो कुछ ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें लात-घूंसों एवं बेल्ट से बेरहमी से पीटना शुरू का दिया। चोरी के संदेह में पिटाई कर दी ग्रामीणों का आरोप है कि दो दिन पहले गांव के ही धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के घर से तीन लाख रुपए की चोरी हुई थी, जिसमें उन्होंने सत्यनारायण सिंह पर संदेह जताया। बिना किसी ठोस सबूत के ग्रामीणों ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। पांच लोगों पर केस दर्ज पीड़ित सत्यनारायण सिंह की शिकायत पर मेहगांव थाना पुलिस ने शिवम भदौरिया, जालिम भदौरिया, विजय भदौरिया, मुलायम सिंह भदौरिया सहित एक अन्य आरोपी के खिलाफ मारपीट, अवैध रूप से बंधक बनाने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के तलाश में जुटी पुलिस मेहगांव थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिना किसी ठोस प्रमाण के किसी को दोषी ठहराकर कानून हाथ में लेना अपराध है और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। Post navigation छिंदवाड़ा में सरस्वती जयंती संगीत समारोह का आयोजन:अन्तर्राष्ट्रीय कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां, कल मुंबई के कलाकार बिखेरेंगे जादू In North India, short winter doesn’t always lead to searing summer