जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने स्थापना दिवस एवं अंबेडकर जयंती की तैयारियों पर बैठक ली

बीजेपी उत्तर विधानसभा के वीर सावरकर मंडल की बैठक में जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की

बीजेपी उत्तर विधानसभा के वीर सावरकर मंडल की बैठक में जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने उपस्थित होकर 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में वीर सावरकर मंडल के अध्यक्ष श्री अजय राहुल, उत्तर विधानसभा के प्रभारी श्री पंकज चौकसे, जिला मंत्री श्री अनिल पचौरी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विष्णु राठौर, पार्षद श्री राजू कुशवाहा, महामंत्री श्री जगमोहन सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। हम सभी भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को सशक्त बनाने के लिए संकल्पित हैं।