आगर मालवा में गुरुवार दोपहर पंचायत और ग्रामीण मंत्री प्रहलाद पटेल के ‘भीख’ वाले बयान के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मंत्री पटेल का पुतला भी जलाया। प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला ने कहा- जनता ने वोट देकर प्रहलाद पटेल को मंत्री बनाया। लेकिन, अब वही मंत्री पटेल जनता को भिखारी कह रहे हैं। उन्होंने मंत्री पटेल से तत्काल इस्तीफे की मांग की। मंत्री जनता से मांफी मांगे ब्लॉक अध्यक्ष अमित अजमेरा ने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय प्रहलाद पटेल खुद घर-घर जाकर वोट मांगते हैं। अजमेरा ने मांग की, कि मंत्री को पद से इस्तीफा देकर जनता से माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रईस शेख और नगर पालिका उपाध्यक्ष रऊफ मुल्तानी सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। Post navigation मंदसौर में महिला दिवस पर आयोजन:200 महिलाएं करेंगी शिवना मैया की आरती; स्वास्थ्य शिविर समेत कई कार्यक्रम होंगे मंदसौर से लापता तीन नाबालिग बहनें दिल्ली में मिलीं:बिना बताए घूमने निकली थीं, साइबर सेल की मदद से ढूंढा गया