मंदसौर जिले में सीतामऊ पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत तीन नाबालिग बहनों को दिल्ली से सकुशल बरामद किया है। तीनों बहनें 4 मार्च को घर से निकल गई थीं, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खेत जाने के बहाने घर से निकली थी सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति के अनुसार, 11, 13 और 15 वर्ष की ये तीनों बहनें 4 मार्च को खेत जाने का बहाना बनाकर घर से निकली थीं। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर रात तक बच्चियों का पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से ढूंढा सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की और बच्चियों की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि तीनों बहनें खेताखेड़ा और सुवासरा होते हुए ट्रेन में सवार हुई हैं। पुलिस की एक टीम कोटा होते हुए दिल्ली रवाना हुई। साइबर सेल की मदद से टीम ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर तीनों बहनों को बरामद कर लिया। दिल्ली घूमने गई थीं बहनें पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें बिना किसी को बताए दिल्ली घूमने निकली थीं। पुलिस ने तीनों को सकुशल उनके परिवार को सौंप दिया है। Post navigation मंत्री पटेल के ‘भीख’ वाले बयान पर विवाद:आगर मालवा में कांग्रेस ने पुतला दहन किया; इस्तीफे की मांग किसानों का फोरलेन निर्माण के दौरान विरोध:भोटा में 500 एकड़ खेती के लिए रास्ता नहीं; 70 किसानों ने काम रुकवाया