मंदसौर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दो दिवसीय विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 मार्च को शाम 7 बजे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के घाट पर एक अनूठा दृश्य देखने को मिलेगा। 200 महिलाएं पीली और पिंक साड़ी पहनकर शिवना मैया की महाआरती करेंगी। मंदिर को पिंक रंग की रोशनी से सजाया जाएगा। पशुपतिनाथ मंदिर की सभी जिम्मेदारियां संभालेंगी महिलाएं वहीं 8 मार्च को पशुपतिनाथ मंदिर की सभी जिम्मेदारियां महिलाएं संभालेंगी। वे पूजा-अर्चना से लेकर सुरक्षा, सफाई और कार्यालय के काम देखेंगी। इसके बाद कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। महिलाएं डब्ल्यू आकार में खड़ी होकर पिंक बैलून छोड़ेंगी। विभागीय स्तर पर यह आयोजन होंगे खेल विभाग विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाएगा। स्वास्थ्य विभाग विशेष शिविर लगाएगा। कामकाजी महिलाओं के लिए कैंसर जागरूकता वर्कशॉप होगी। अनुयोग हॉस्पिटल कालबेलिया समाज की महिलाओं की जांच करेगा। जेल की महिला कैदियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण होगा। आरटीओ कार्यालय पिंक ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कैंप लगाएगा। स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्थानीय उत्पादों का बाजार लगाएंगी। ई-रिक्शा चलाने वाली महिलाओं की आंखों और स्वास्थ्य की जांच होगी। उन्हें सड़क सुरक्षा के नियम भी बताए जाएंगे। Post navigation Geopolitical tensions weakening trust, US decision will influence COP30: Brazil’s climate minister मंत्री पटेल के ‘भीख’ वाले बयान पर विवाद:आगर मालवा में कांग्रेस ने पुतला दहन किया; इस्तीफे की मांग