बिग-बॉस-13-से-तुलना-पर-ऋषि-नेगी-बोले:सीजन-19-वैसा-ही-यादगार-होगा,-मॉस-और-एलीट-क्लास-का-इंटरैक्शन-बहुत-इंटरेस्टिंग-होता-है

बिग बॉस के इतिहास में ‘बिग बॉस 13’ को सबसे चर्चित और हिट सीजन माना जाता है। बिग बॉस के इतिहास का यह ऐसा सीजन ऐसा रहा, जिसकी TRP सबसे ज्यादा 8.50 थी। यह सबसे लंबा चलने वाला और सबसे सफल सीजन है, जो पूरे 140 दिन तक चला। इस सीजन में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज और शहनाज गिल जैसे प्रतियोगियों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। आज भी लोग ‘बिग बॉस 13’ को बहुत याद करते हैं। अब ‘बिग बॉस 19’ का प्रीमियर 24 अगस्त से होने वाला है। जिस तरह से इस सीजन के फॉर्मेट में बदलाव करके शो को इंटरेस्टिंग बनाने की कोशिश की गई है, उसे देखते हुए इस बात की चर्चा शुरू हो है कि क्या यह सीजन 13 की तरह से लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। हाल ही में बिग बॉस को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी बानी जे एंडेमोल के सीओओ ऋषि नेगी ने खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि यह भी सीजन 13 जैसा यादगार होगा। बिग बॉस 13 को सबसे चर्चित और हिट सीजन माना जाता है। आज भी लोग उस सीजन को याद करते हैं। क्या ‘बिग बॉस 19’ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा? इस सवाल के जवाब में ऋषि नेगी ने कहा- जैसा सीजन 13 यादगार था, लोग आज तक उसके बारे में बात करते हैं। यह सीजन वैसा ही यादगार होगा। इस बार हमने जिन कंटेस्टेंट्स की कास्टिंग की है, वह सिर्फ नाम के लिए नहीं है। वे बहुत इंटरेस्टिंग लोग हैं। मॉस और एलीट क्लास के लोग जब मिलते हैं, तब उनका इंटरैक्शन बहुत इंटरेस्टिंग होता है। इसलिए हमने बहुत ध्यान और समझ से कास्टिंग की है बता दें कि बिग बॉस सीजन 13 में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज और शहनाज गिल जैसे प्रतियोगियों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। दर्शकों ने न सिर्फ इनके खेल को पसंद किया, बल्कि इनकी दोस्ती और विवाद भी लंबे समय तक चर्चा में रहे। इस शो के विनर दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला थे और आसिम इस शो के रनरअप रहे। बिग बॉस सीजन 13 में सिद्धार्थ डे, पारस छाबड़ा, अबू मलिक, माहिरा शर्मा, देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई, शेफाली बग्गा, दलजीत कौर, कोएना मित्रा और आरती सिंह बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आए थे। वहीं, हिंदुस्तानी भाऊ (विकास पाठक), तहसीन पूनावाला, खेसारी लाल यादव, शेफाली जरीवाला, हिमांशी खुराना, विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली इस सीजन में बतौर वाइल्ड कार्ड आए थे।