बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपने फैंस के साथ-साथ अपने ज्यादातर को-स्टार्स के भी फेवरेट हैं। उनके साथ काम करने वाले ज्यादातर कलाकार उनकी तारीफ ही करते हैं। शाहरुख के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके बोमन ईरानी ने हाल ही में उनको लेकर दिलचस्प बातें शेयर कीं। यूट्यूब चैनल ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत में बोमन ने शाहरुख को लेकर कहा, “शाहरुख को सेट पर रहना अच्छा लगता है। उन्हें लोगों के साथ वक्त बिताना और फिल्म बनाने की प्रोसेस का हिस्सा बनना पसंद है। उनके अंदर एक शरारती साइड भी है। वो बहुत देने वाले और बड़े दिल के इंसान हैं।” बोमन ने आगे कहा, “उनका दरवाजा हमेशा खुला रहता है और एक तरफ स्नैक्स रखे रहते हैं। लोग आते-जाते रहते हैं, स्नैक्स उठाकर खाते हैं। जब समय मिलता है, तो वह लोगों के साथ गेम्स खेलते हैं। सेट पर हमेशा मजा रहता है।” एक्टर ने यह भी बताया कि उनकी फेवरिट यादों में शाहरुख हमेशा टॉप पर रहते हैं। उन्होंने कहा, “अगर मुझे अपनी पसंदीदा यादों की लिस्ट बनानी पड़े तो शाहरुख उसमें टॉप-5 में जरूर होंगे। इसमें कोई शक नहीं है।” बोमन ने आगे कहा कि जब शूटिंग के दौरान कुछ गलत हो जाता है तो शाहरुख उस पर परेशान नहीं होते। उन्होंने कहा, “कभी-कभी जब परफॉर्मेंस के दौरान चीजें गड़बड़ हो जाती हैं तो हम उसे मजाक में लेते हैं। शाहरुख जानते हैं कि आखिरकार सीन हो ही जाएगा। यह बहुत बड़ी क्वालिटी है।” उन्होंने यह भी कहा, “वो आपको यह सोचने ही नहीं देते कि आप एक सुपरस्टार के साथ काम कर रहे हैं।” बोमन- खाने के मामले में बोरिंग हैं शाहरुख हालांकि, बोमन ने शाहरुख की एक आदत को लेकर मजाकिया शिकायत भी की। उन्होंने कहा, “फूड, शाहरुख इस मामले में बहुत बोरिंग हैं। वो सिर्फ तंदूरी चिकन खाते हैं और कुछ नहीं।” उन्होंने आगे बताया कि शाहरुख रेस्टोरेंट टाइप इंसान नहीं हैं। वो हमारे साथ आते हैं लेकिन कुछ खाते नहीं। खाना सामने रखा रहता है, वो बातें करते रहते हैं और खाना ठंडा हो जाता है। सब लोग मजे से खाते हैं लेकिन शाहरुख को कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे बस इसी बात से परेशानी है कि वो खाने में कंपनी नहीं देते हैं। बता दें कि शाहरुख और बोमन ने ‘मैं हूं ना’, ‘डॉन’, ‘डॉन 2’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘दिलवाले’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। Post navigation पंजाबी कॉमेडी किंग की अंतिम विदाई आज:जिस यूनिवर्सिटी में पढ़े, वहीं लेक्चरर बनकर लौटे; कल ब्रेन स्ट्रोक से निधन हुआ बिग बॉस 13 से तुलना पर ऋषि नेगी बोले:सीजन 19 वैसा ही यादगार होगा, मॉस और एलीट क्लास का इंटरैक्शन बहुत इंटरेस्टिंग होता है