गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है और गोविंदा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी बीच प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि अगर गोविंदा के दस अफेयर भी हों, तब भी वे दोनों अलग नहीं होंगे। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में पहलाज निहलानी ने कहा, सुनो सुनीता और गोविंदा के अमर प्रेम के बीच कोई नहीं आ सकता। सुनीता अपनी बात कहती हैं और गोविंदा कभी नहीं भटकते। अगर गोविंदा के 10 अफेयर भी हों, तो भी उनकी शादी बची रहेगी। गोविंदा और सुनीता हमेशा अलग-अलग रहे हैं। एक्टर हमेशा मीटिंग्स दूसरे बंगले में करते थे, क्योंकि वह देर से सोते हैं। बाकी समय वह हमेशा उनके साथ रहती हैं। उनके पास अभी एक भी फिल्म नहीं है, लेकिन वह रोजाना शो करते हैं और वह उनके व्यावसायिक मामलों को संभालती हैं।’ अलग-अलग रहने की वजह अनबन नहीं- सुनीता सुनीता आहूजा ने भी हिंदी रश से बातचीत में इस बात को कंफर्म किया था कि वो और गोविंदा पिछले 12 साल से अलग-अलग घर में रह रहे हैं। हालांकि, अलग रहने की वजह कोई मनमोटाव नहीं बल्कि उनके मकाम होते हैं। सुनीता ने कहा, ‘हम अलग-अलग रहते हैं क्योंकि जब उन्हें पॉलिटिक्स जॉइन करना था, तब मेरी बेटी जवान हो रही थी। तो पार्टी के सब कार्यकर्ता घर पर आते थे। अब घर में जवान बेटी है, हम हैं, हम शॉर्ट्स पहन के घर में घूमते हैं, तो अच्छा नहीं लगता। इसलिए हमने घर के सामने ऑफिस ले लिया था। बाकि मुझे और गोविंदा को इस दुनिया में कोई अलग नहीं कर सकता, ऐसा कोई माई का लाल है जो हमें अलग कर दे, तो सामने आ जाए।’ बता दें, हॉटरफ्लाई की रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता ने हिंदू मैरिज एक्ट 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत तलाक के लिए अर्जी दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फैमिली कोर्ट ने गोविंदा को 25 मई को तलब किया था और जून से दोनों मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। सुनीता समय की पाबंद रहीं और कोर्ट में पेश होती रही हैं, जबकि गोविंदा गायब रहे हैं। वहीं, गोविंदा के मैनेजर ने दैनिक भास्कर से साफ कहा कि ये खबरें महज अफवाह हैं। तलाक जैसी कोई बात नहीं है। Post navigation बिग बॉस 13 से तुलना पर ऋषि नेगी बोले:सीजन 19 वैसा ही यादगार होगा, मॉस और एलीट क्लास का इंटरैक्शन बहुत इंटरेस्टिंग होता है तलाक की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए गोविंदा:स्टाइलिश अंदाज में पैपराजी को दिए पोज, फ्लाइंग किस करते भी आए नजर