नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पत्नी प्रतिभा मुदगल ने सुप्रीम कोर्ट में 142 पन्नों की याचिका दाखिल कर उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि सिंघार ने अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया भारद्वाज की हत्या को एक आईपीएस अधिकारी की मदद से आत्महत्या में तब्दील करवा दिया। मामला 2021 का है, जब सोनिया का शव सिंघार के बेडरूम में मिला था। प्रतिभा ने मामले में पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। याचिका में बताया गया है कि सोनिया के बेटे आर्यन ने 18 मई 2021 को डीजीपी को एक अभ्यावेदन दिया था, जिसमें साफ तौर पर कहा गया कि उनकी मां की हत्या की गई थी। लेकिन सिंघार ने अपने बहनोई और पुलिस अफसरों की मदद से मामले को आत्महत्या करार दिलवा दिया। याचिकाकर्ता के वकील वीवी गौतम ने दावा किया कि उमंग सिंघार और उनके करीबी नेताओं का एक संगठित गिरोह है,जो हाई-प्रोफाइल महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनका शोषण करता है। उनके अनुसार, सोनिया भी इसी साजिश का शिकार हुई थीं। सिंघार बोले- यह केवल एक राजनीतिक चाल है भास्कर : आपकी पत्नी ने आरोप लगाए हैं कि आपने गर्लफ्रेंड की हत्या को आत्महत्या में तब्दीलकरवा दिया? सिंघार बोले- ‘मुझे राजनीतिक षड्यंत्रों से निपटना आता है। यह भी केवल एक राजनीतिक चाल है।’ Post navigation बैठक में पंचायत स्तरीय समितियों के गठन पर चर्चा जबलपुर में बदमाश से परेशान हो गया वर्दीधारी:हिस्ट्रीशीटर बोला- घर खाली करो, नहीं तो भुगतना होगा अंजाम; एसपी से लगाई गुहार